सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स से 2 आरोपी फरार, पुलिस में हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2026 04:09 PM

2 accused absconded from court complex

चोरी के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेजे जाने की तैयारी कर रहे दो आरोपी पुलिस कस्टडी के दौरान कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

अबोहर (रहेजा): चोरी के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेजे जाने की तैयारी कर रहे दो आरोपी पुलिस कस्टडी के दौरान कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हवलदार राकेश सांगवाल द्वारा पुलिस को दिए बयानों के अनुसार रोहित कुमार उर्फ पग्गा पुत्र शाम लाल निवासी गली नंबर 3, राजीव नगर, अबोहर और अमित कुमार उर्फ गंजू पुत्र पवन कुमार निवासी गली नंबर 7 राजीव नगर अबोहर को माननीय जज आरजू गिल ने चोरी के एक मामले में एक साल की कैद और 6,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
  
जमानत न होने के कारण दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान वह अपने साथी कर्मचारी पी.एच.जी. राज कुमार के हवाले करके पैठ का रिकॉर्ड पूरा कर रहा था। अचानक साथी कर्मचारी को चक्कर आ गया। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी पुलिस अफसर को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस स्टेशन अफसर कुलविंदर सिंह कर रहे हैं। कोर्ट कॉम्प्लेक्स से आरोपियों के भागने की इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!