Youtuber मनी शाकर Jalandhar कोर्ट में पेश, फिर बढ़ा रिमांड

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 04:34 PM

youtuber mani shakar appears in jalandhar court

यूट्यूबर मनी शाकर को 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को जालंधर

जालंधर(सोनू): यूट्यूबर मनी शाकर को 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को जालंधर कोर्ट परिसर में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने अदालत से 4 दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की।

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मनी शाकर से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करनी है। इसी के चलते पुलिस ने आगे की जांच के लिए 4 दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद मनी शाकर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और मामले से संबंधित जानकारी को लेकर पूछताछ करेगी।

बता दें कि मनी शौकर की निशानदेही पर उसके कब्जे से पुलिस ने 4 और पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं जो कि उसने अपने गांव में खेतों में लगे हुए टयूबवैल वाले कमरे में एक लिफाफे के अंदर छुपा कर रखे हुए थे। इससे पहले पुलिस मनी शौकर से 1 पिस्टल और 3 जिंदा रौंद बरामद कर चुकी है। उसके द्वारा की गई चलाई गई गोलियां के 2 खाली खोल भी पुलिस ने वारदात वाले दिन बी बरामद कर लिए थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!