Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2026 04:22 PM

थाना तिब्बड़ पुलिस ने नशा तस्करों और गैर-कानूनी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
गुरदासपुर (हरमन): थाना तिब्बड़ पुलिस ने नशा तस्करों और गैर-कानूनी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बेहाली नहर के पुल पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान पुलिस ने एक जेन कार से 6 कैन अवैध शराब, कुल 1,80,000 एमएल, बरामद कर एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि आरोपी गांव मोजपुर से शराब लाकर तिब्बड़ और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में गैर-कानूनी तौर पर बेचते थे। जब वे अपने क्षेत्र में शराब की सप्लाई देने के लिए आए तो पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार से 6 कैन अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी कड़ी के तहत कुछ समय पहले भी थाना तिब्बड़ पुलिस ने 800 बोतल अवैध शराब, कुल 6,00,000 एमएल, बरामद की थी।
डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य खुलासे जल्द ही सामने लाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस की ओर से गैर-कानूनी धंधा करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने आप को सुधार लें, अन्यथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here