झाड़ियों से अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2026 01:30 PM

legal liquor seized

हाजीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब बरामद कर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब बरामद कर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. गुरविंदजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त और चेकिंग के लिए गांव भवनाल और बुड्ढाबड़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गांव भवनाल नहर के पास झाड़ियों में अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर ए.एस.आई. गुरविंदजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ बताई गई जगह पर छापेमारी की। मौके पर झाड़ियों में से एक प्लास्टिक की केन बरामद हुआ , जिसकी जांच करने पर उसमें से 9 हजार एम.एल. अवैध शराब मिली। पुलिस द्वारा आसपास के इलाके में आरोपी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। हाजीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!