पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 21 Sep, 2024 04:13 PM

incident in gurdwara sahib of punjab police investigating cctv

दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस स्टेशन दौरागला में गांव उच्चा धकाला में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ कर गोलक में से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस स्टेशन दौरागला में गांव उच्चा धकाला में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ कर गोलक में से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब प्रधान अजीत सिंह, दविंदर सिंह व निरंजन सिंह आदि ने बताया कि रोजाना की तरह सेवादार शाम को गुरुद्वारा साहिब में ताले लगाकर गया था जब सुबह तड़कसार सेवादार सेवा करने के लिए आया तो गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट के ताले भी टूटे हुए थे और मेन दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर पड़ी गोलक से चोर  करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

PunjabKesari

चोर भान को कपड़े में बांध कर रख गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. दीनानगर दविंदर सिंह, थाना प्रमुख दौरागला और अन्य टीम के साथ इलाके में पहुंचे। स्क्वायड कुत्तों की मदद से इलाके अंदर सर्च की जा रही है।

PunjabKesari

उधर, पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की भी जांच कर रही है। यहां यह भी बता दें कि गुरुद्वारा साहिब में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खराब होने के कारण कुछ दिनों से बंद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!