Punjab: आनंदपुर साहिब जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली के साथ हादसा, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Mar, 2026 08:41 PM

punjab trolley full of devotees going to anandpur sahib met with an accident

कस्बा दोरांगला से श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री आनंदपुर साहिब में दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन गुरदासपुर के गांव आले चक्क के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): कस्बा दोरांगला से श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री आनंदपुर साहिब में दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन गुरदासपुर के गांव आले चक्क के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए और केवल एक श्रद्धालु को मामूली चोटें आईं।

जानकारी देते हुए दुकान के मालिक और श्रद्धालुओं ने बताया कि वे घर से श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए थे। जब वे गांव आले चक्क के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रॉली बेकाबू होकर दुकान में जा घुस गई और बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से उस समय दुकान के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कई कीमती जानें बच गईं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!