Crime : घर में घुस ड्रग तस्करों ने मचाया आतंक, पंचायत मेंबर के भाई को लगी गोली

Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2026 12:18 PM

panchayat member s brother was shot

तरनतारन के गांव पलासौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ड्रग तस्करों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक परिवार पर हमला कर दिया।TarnTaran

तरनतारन : तरनतारन के गांव पलासौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ड्रग तस्करों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े एक मौजूदा पंचायत मेंबर का परिवार बताया जा रहा है, ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग नशा तस्करी का धंधा करते हैं। जब परिवार ने इस गैर-कानूनी गतिविधि का विरोध किया तो आरोपियों ने गुस्से में उनके घर पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार को डराने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने गोलियां चला दीं, जिनमें से एक गोली पंचायत मेंबर के भाई को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!