Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2026 02:44 PM

इजराइल और अमेरिका द्वारा मिलकर ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी गई है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): इजराइल और अमेरिका द्वारा मिलकर ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी गई है। इसका असर गुरदासपुर जिले के पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। गत दिन सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से आ रही थी कि ईरान द्वारा समुद्र के रास्ते जो कच्चा तेल भारत सहित कई देशों में आता है उन जहाजों पर हमला किया जा रहा है। इससे लोगों में यह बात फैल गई कि शायद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल मिलना बंद न हो जाए या कहीं उनके दाम न बढ़ जाएं।
इसे लेकर आज धारीवाल में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। अगर अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैट्रोल पंप की बात करें तो यहां लोगों का बड़ा इकट्ठ कतारों में दाखाई दिया। यहां तक की लोग जहां अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल डलवाते दिखे वहीं कई लोग ड्रम, कैन और बोतलें तक लेकर आ रए हुए थे। यहां तक की शाह पेट्रोल पंप पर तेल ही खत्म हो गया।

बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि खबरें सुनकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो सकती है। जब पंप के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास स्टॉक की कोई कमी नहीं है, लोग घबराएं नहीं, उनके पास कई दिनों का स्टॉक है और उनके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here