Edited By Kalash,Updated: 28 Feb, 2026 01:46 PM

जिला गुरदासपुर में एक-दो दिन से गर्मी तथा सूर्य निकलने के बावजूद सुबह गहरी धुंध के कारण लोग व मौसम विभाग के लोग हैरान हैं क्योंकि इस दिनों में धुंध कभी नही देखी गई है।
गुरदासपुर (विनोद): जिला गुरदासपुर में एक-दो दिन से गर्मी तथा सूर्य निकलने के बावजूद सुबह गहरी धुंध के कारण लोग व मौसम विभाग के लोग हैरान हैं क्योंकि इस दिनों में धुंध कभी नही देखी गई है।
जानकारी के अनुसार जिला गुरदासपुर में इस समय मौसम गर्मी के मौसम में तबदील हो रहा है तथा मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उसके बावजूद सुबह-सुबह गुरदासपुर के बाहरी तथा ग्रामीण ईलाकों में गहरी धुंध के कारण लोग परेशान है। मौसम विभाग भी इस तरह के मौसम संबंधी कुछ स्पष्ट नही बता रहे हैं। इस मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोगों को सुबह और दिन के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार तथा गत दिवस सुबह शहर के बाहरी इलाकों में गहन धुंध देखने को मिली। इस कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही। इस दौरान गाड़ी चलाने वाले हेडलाइट जलाकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते दिखे। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भारी तबदीली होगी तथा गर्म मौसम बना रहेगा पर धुंध से कब छुटकारा मिलेगा यह कोई नहीं बता रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here