दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दंपति को उड़ाया, हालत गंभीर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Feb, 2026 05:13 PM

tragic accident couple hit by speeding car condition critical

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में एकत्रित की जानकारी के अनुसार गांव गुज्जरपुरा निवासी हरप्रीत सिंह अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर को लौट रहे था।

बटाला (साहिल, योगी) : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में एकत्रित की जानकारी के अनुसार गांव गुज्जरपुरा निवासी हरप्रीत सिंह अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर को लौट रहे था। जब उक्त दोनों पति पत्नी गांव मड़ियांवाल बाईपास के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें अपनी चपेट में लेते हुए जोर से टक्कर मार दी।

जिसके परिणामस्वरूप दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलैंस 108 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उक्त घायल पति-पत्नी को फर्स्ट एड दी एवं तदोपरांत इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!