Punjab : कई सारे इलाकों बिजली सप्लाई रहेगी बंद, लगेगा लंबा Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Feb, 2026 11:02 PM

punjab electricity supply to be disrupted in many areas

अरुण भारद्वाज सब-डिविजन ऑफिसर तिबड़ ने बताया कि तिबड़ सब-डिविजन के तहत 66 के.वी. पावर हाउस बब्बेहाली में जरूरी मुरम्मत के कारण, यहां से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडर 19 फरवरी को बंद रहेंगे।

होशियारपुर  (राकेश): पंजाब के जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक कार्यकारी इंजीनियर जसविंदर सिंह सिविल लाइन सब-डिवीजन व जे.ई. सन्नी ठाकुर ने कहा है कि 11 के.वी. रविदास नगर फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 18 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक बंद बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण प्रीत नगर, रविदास नगर, आकाश कलौनी, बसंत नगर, वसेरा एन्कलेव, गुरकीरत एस्टेट, चंडीगढ़ आदि इलाके प्रभावित होंगे।

गुरदासपुर (विनोद): पंजाब के गुरदासुपर जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। अरुण भारद्वाज सब-डिविजन ऑफिसर तिबड़ ने बताया कि तिबड़ सब-डिविजन के तहत 66 के.वी. पावर हाउस बब्बेहाली में जरूरी मुरम्मत के कारण, यहां से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडर 19 फरवरी को बंद रहेंगे। इस दौरान, तिबड़ सब-डिविजन के तहत आने वाले गांवों बब्बेहाली, पंधेर, भुल्लेचक, थानेवाल, मुस्तफाबाद, नवां पिंड झावर, पुराना झावर, बाजेचक्क आदि की बिजली सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी।

कोटकपूरा में भी बिजली बंद
कोटकपूरा (नरिन्द्र): इसी तरह पंजाब के कोटकूपरा इलाके में भी बिजली लगेगा। इंजीनियर इकबाल सिंह एस.डी.ओ. सब अर्बन सब-डिवीजन पी.एस.पी.सी.एल. कोटकपूरा ने बताया कि 220 सब स्टेशन संधवां से चलते 11 के.वी. पुरानी दाना मंडी फीडर की बिजली सप्लाई जरूरी मुरम्मत कारण 18 फरवरी दिन बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। जिससे सिखांवाला रोड व नानक नगरी की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!