Edited By Kamini,Updated: 16 Feb, 2026 12:26 PM

पंजाब की जेलों में मोबाइल व अन्य पाबंदीशुदा सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
फरीदकोट (राजन): पंजाब की जेलों में मोबाइल व अन्य पाबंदीशुदा सामान मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच केंद्रीय जेल फरीदकोट में चेकिंग के दौरान 10 लावारिस मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक सुपरिंटेंडेंट वीरपाल सिंह ने जेल गार्ड के साथ मिलकर विभिन्न बैरकों की अचानक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अलग-अलग बैरकों से 10 लावारिस मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में पत्र नंबर 1393/ASUT के माध्यम से थाना सिटी फरीदकोट को सूचना भेजी गई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here