पंजाब में Double murder, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2026 11:59 AM

double murder in punjab

पंजाब में वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच डबल मर्डर होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई के कोठे से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 गुटों के बीच पानी को लेकर झगड़ा हो गया, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि, खेत में खाल बनाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घर के आगे पहले से एक पक्का खाल बना था लेकिन एक नई खाल बनाने को लेकर विवाद हो गया।गत दिन शुक्रवार को रात करीब 8 बजे 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद 2 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मृतकों की पहचान बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को गंभीर हालत में गिद्दड़बाहा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!