Punjab: मैरिज पैलेस में दोस्त पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, मंजर देख सन्न रह गया हर कोई

Edited By Kamini,Updated: 11 Feb, 2026 04:02 PM

murder of a youth in a marriage palace

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलप्रीत सिंह अपने एक दोस्त के विवाह समारोह में अन्य साथियों के साथ शामिल हुआ था।

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों ने ही अपने एक साथी की चाकुओं से बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान  दिलप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलप्रीत सिंह अपने एक दोस्त के विवाह समारोह में अन्य साथियों के साथ शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि ‘जागो’ के दिन मृतक की खुशप्रीत सिंह नामक युवक के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी, जो उसका दोस्त ही था। उक्त कहासुनी की रंजिश खुशप्रीत सिंह ने अपने मन में रख ली।

बीती रात जब फरीदकोट के एक मैरिज पैलेस में विवाह समारोह चल रहा था, तो खाना खाने के दौरान खुशप्रीत सिंह और उसके एक अन्य साथी ने मृतक को पैलेस से बाहर बुला लिया। बाहर ले जाकर उस पर चाकुओं से लगातार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि जब दिलप्रीत खाना खा रहा था, तभी उसका एक दोस्त उसे बाहर ले गया। कुछ समय बाद वह तड़पता हुआ अंदर आया और उसके शरीर पर चाकुओं के वार साफ दिखाई दे रहे थे। जब वे बाहर पहुंचे तो दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि पैलेस के सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने दिलप्रीत की बाहें पकड़ी हुई थीं, जबकि दूसरे ने उस पर चाकुओं से हमला किया। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!