लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 28 Jan, 2026 05:57 PM

gang planning robbery has been bust

थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने अपराधी गतिविधियों पर लगाम कसते हुए लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरीदकोट (राजन): थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने अपराधी गतिविधियों पर लगाम कसते हुए लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा सादिक चौक, फरीदकोट के पास गश्त और चेकिंग के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार गुरदित्त सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सादिक चौक के पास मौजूद थे, तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ लोग लूटपाट की वारदातों के आदी हैं, जिन्होंने अपना एक गिरोह बना रखा है और फिलहाल वे फरीदकोट शहर में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सिंह निवासी जोत राम कॉलोनी, अनमोल सिंह निवासी बलबीर बस्ती, विशाल निवासी वांदर जटाणा, गुरलियाकत सिंह तथा कुलवंत सिंह निवासी खारा, जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 01 लोहे की पाइप, 01 किरच, 01 दातर तथा 01 किरच टाइप कापा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!