फॉर्च्यूनर में हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन और कारतूस बरामद

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2026 04:14 PM

youth carrying weapon in fortuner arrested

थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर

फरीदकोट (राजन): थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाजायज हथियार सहित काबू करने का दावा किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रजवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में तलवंडी पुल नहरों, फरीदकोट के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में नाजायज हथियार लेकर घूम रहा है। मुखबिर ने यह भी बताया कि यदि तुरंत नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को हथियार सहित पकड़ा जा सकता है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी को रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक 7.62 बोर का पिस्तौल, 3 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रजत निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!