अमरीका के गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहे पंजाबी की ह+त्या, झील से मिली लाश

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2026 01:04 PM

punjabi murder in america

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी में

बटाला/कलानौर: अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी में सेवेदार के रूप में सेवा निभा रहे कलानौर के एक व्यक्ति के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतक अवतार सिंह (55) पुत्र गुरदयाल सिंह के भाई बलकार सिंह निवासी कलानौर ने बताया कि उनके भाई अवतार सिंह लंबे समय से दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात युवकों ने उनके भाई अवतार सिंह को गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी से अगवा कर लिया। इसके बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने उनकी लाश बेरीसा झील (Lake Berryessa) से बरामद की। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!