Edited By Kamini,Updated: 05 Mar, 2026 04:27 PM

पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
गुरदासपुर (विनोद): पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच जिला गुरदासपुर के गांव फतेहनंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच लिया। जिससे बच्चे को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव फतेहनंगल का दो साल का बच्चा समैल बेटा इंद्रास अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। लोगों ने बच्चे को कुत्तों से बचाने की बहुत कोशिश की। कुत्तों के झुंड द्वारा नोचे गए बच्चे को परिवार वालों ने बचाया और सिविल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में दुख की लहर दौड़ गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here