जालंधर रोड पर नाके दौरान स्विफट गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस के उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 16 Mar, 2026 10:35 AM

large consignment of liquor seized

जालंधर रोड पर बटाला पुलिस की तरफ से लगाए गए स्पेशल नाके दौरान जब एक स्विफट गाड़ी को रोककर चैकिंग की गई तो हैरान करने वाला मामला सामने आया।

बटाला (गुरप्रीत चावला) : जालंधर रोड पर बटाला पुलिस की तरफ से लगाए गए स्पेशल नाके दौरान जब एक स्विफट गाड़ी को रोककर चैकिंग की गई तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। बता दें कि गाड़ी में बड़ी मात्रा में चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब गैर-कानूनी तरीके से रखी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी विक्रम ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है, जबकि गाड़ी के ड्राइवर को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, बटाला शराब ठेकेदार के मैनेजर सुखराज ने कहा कि ये लोग सीधे तौर पर पंजाब सरकार को चूना लगा रहे हैं और उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से रिक्वेस्ट है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!