Edited By Kamini,Updated: 22 Apr, 2026 02:18 PM

जिला पुलिस ने हेरोइन व ड्रग मनी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गुरदासपुर (विनोद/हरजिंदर गोराया): जिला पुलिस ने हेरोइन व ड्रग मनी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोक कर तालाशी ली। इस दौरान कार में से 257 ग्राम हेरोइन, 32 हजार रुपये ड्रम मनी तथा एक कम्प्यूटराइज छोटा कंड़ा बरामद हुआ।
इस संबंधी एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस ने शुगर मिल पनियाड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी। तभी दीनानगर की तरफ से एक कार टाटा सफारी आती दिखाई दी। उसे शक के आधार पर रोक गया। कार में सवार 2 युवको से पूछताछ करने पर उन्होने अपनी पहचान करण पुत्र डेनियल मसीह तथा फिलिप्स मसीह पुत्र जौन मसीह निवासी क्रिशचियन मोहल्ला अवांखा बताई।
उन्होने बताया कि कार की तालाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से मिले प्लास्टिक लिफाफे की जांच की तो उसमें से 257 ग्राम हेरोइन, 32 हजार रुपए ड्रग मनी तथा एक कम्प्यूटराइज कंडा मिला। उन्होने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया तथा कार को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here