Gurdaspur के इस इलाके में दिखी पुलिस ही पुलिस! अचानक चलाया सर्च ऑपरेशन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 08:30 PM

police swarm this area of  gurdaspur sudden search operation launched

गुरदासपुर जिले के सीमा क्षेत्र और आसपास के भारत-पाक सीमा क्षेत्र में BSF और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह ऑपरेशन डीएसपी दीना नगर रजिंदर मिन्हास के नेतृत्व में किया गया।

गुरदासपुर, (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर जिले के सीमा क्षेत्र और आसपास के भारत-पाक सीमा क्षेत्र में BSF और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह ऑपरेशन डीएसपी दीना नगर रजिंदर मिन्हास के नेतृत्व में किया गया।

डीएसपी मिन्हास ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार पंजाब में अमन-शांति भंग करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले समय में सीमा क्षेत्र से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और एके-47 सहित कई हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में नाकाबंदी कर गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। प्रशासन ने सीमा पार से हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न थानों के प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!