Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2026 07:11 PM

गुरदासपुर के हेमराजपुर गांव में चोरी की एक घटना हुई है जहां चोरों ने एक इन्वर्टर बैटरी की दुकान को निशाना बनाया ।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के हेमराजपुर गांव में चोरी की एक घटना हुई है जहां चोरों ने एक इन्वर्टर बैटरी की दुकान को निशाना बनाया और इस दुकान का शटर पूरी तरह तोड़कर दुकान में घुसकर 3 इन्वर्टर, 2 बैटरी और करीब 9000 चुरा लिए। दुकानदार के मुताबिक, उसे करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि वह हर दिन की तरह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करके गया था और जब सुबह करीब 8 बजे दुकान पर आया तो दुकान का शटर पूरी तरह टूटा हुआ था और सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर से 3 इन्वर्टर, 2 बैटरी और बैग में रखे 9000 कैश गायब थे। चोर अंदर घुसने से पहले दुकान के बाहर लगा CCTV कैमरा भी तोड़ गया था।
दुकानदार ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, गांव के सरपंच तरुणजीत सिंह ने कहा कि उनका गांव शांत इलाका है, लेकिन इस चोरी से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here