हादसों के Hotspot पर फिर घटे 2 हादसे, तेल टैंकर और थार डिवाइडर से टकराई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 May, 2026 05:37 PM

gurdaspur accident

हादसे में शामिल HP ऑयल कंपनी के टैंकर ड्राइवर ने बताया कि वह जालंधर डिपो से तेल लेकर दीनानगर में HP पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करके जालंधर लौट रहा था।

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): हादसों के लिए मशहूर पुराने शाला बाजार में देर रात भी एक हादसा घटा। जानकारी के अनुसार एक तेल टैंकर बेतरतीब डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। वहीं एक नई थार भी इसी डिवाइडर से टकराकर डैमेज हो गई। इस जोरदार हादसे में तेल टैंकर का पिछला गेट उड़ गया है और केबिन समेत टैंकर पूरी तरह से तबाह हो गया, लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर को चोटें तो आई हैं, लेकिन ड्राइवर वह बाल-बाल बच गया।

हादसे में शामिल HP ऑयल कंपनी के टैंकर ड्राइवर ने बताया कि वह जालंधर डिपो से तेल लेकर दीनानगर में HP पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करके जालंधर लौट रहा था। लेकिन जब वह रात करीब 10 बजे पुराना शाला बाजार से गुजरने लगा तो सामने से आ रही एक गाड़ी की तेज हेडलाइट की वजह से उसे यह डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और अचानक उसकी गाड़ी इस बड़े डिवाइडर से टकरा गई। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि उसकी गाड़ी को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है।

इसी तरह एक नई थार गाड़ी भी मुकेरियां से गुरदासपुर आ रही थी जो डिवाइडर से टकराने के बाद पूरी तरह डैमेज हो गई। थार गाड़ी की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि थार गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे थार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। गौरतलब है कि इस डिवाइडर से टकराने के बाद पहले भी कई गाड़ियां डैमेज हो चुकी हैं और अब भी लोगों को जान-माल का नुकसान हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!