Edited By Kalash,Updated: 08 Apr, 2026 04:46 PM

थाना घुमान के अधीन गांव सैरोवाल में एक बाप-बेटा बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गए।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना घुमान के अधीन गांव सैरोवाल में एक बाप-बेटा बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि बटाला पुलिस उनके स्कूल पढ़ते बेटे को घर से उठा कर ले गई है।
टावर पर चढ़े हरदेव सिंह उर्फ हीरा सिंह और उसके बेटे हरमन सिंह ने बताया कि बीते समय में उनके बेटे की स्कूल के बाहर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाली पार्टी द्वारा अब उन्हें इस मामले में गवाही न देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बीते दिन भी जब वह गवाही देने के लिए बटाला गए थे तो उनसे झगड़ा करते हुए मारपीट की गई थी। वहीं पुलिस ने उलटा हरदेव सिंह और हरमन सिंह आदि पर ही झूठा मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस झूठे मामले को रद्द करवाने और अपने बेटे को पुलिस से छुड़वाने के लिए टावर पर चढ़े हैं।
इस मौके पर थाना घुमान के मुखी हरजिंदर सिंह भी पहुंचे। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला बटाला पुलिस स्टेशन का है, जहां कुछ मैंबरों को नामजद किया गया है पर मामले की पूरी सुनवाई और किसी भी तरह की जांच उच्च पुलिस अधिकारी और उक्त थाने में ही हो सकती है। इस मौके पर एस.एच.ओ. घुमान और अन्य कुछ गणमान्यों ने टावर पर चढ़े हरदेव सिंह और हरमन सिंह को नीचे उतरकर अपने इंसाफ के लिए बनती मांग करने की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here