15 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 May, 2026 06:08 PM

15 year old girl dies under suspicious circumstances

गुरदासपुर के बेरिया मोहल्ला के एक घर में 15 साल की एक नाबालिग लड़की की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। सिमरन पुत्री राजू नाम की इस लड़की के गले पर कुछ निशान भी दिख रहे हैं। परिवार का कहना है कि लड़की ने पंखे से लटक कर जान दे दी।

गुरदासपुर  (विनोद): गुरदासपुर के बेरिया मोहल्ला के एक घर में 15 साल की एक नाबालिग लड़की की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। सिमरन पुत्री राजू नाम की इस लड़की के गले पर कुछ निशान भी दिख रहे हैं। परिवार का कहना है कि लड़की ने पंखे से लटक कर जान दे दी। लड़की के भाई का कहना है कि जब वह काम से लौटा तो लड़की का कमरा बंद था, जब उसने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी।

बताया जा रहा है कि बेरिया मोहल्ला के एक घर में दो प्रवासी परिवार किराए पर रहते हैं। देर रात इनमें से एक परिवार के कमरे से शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि प्रवासी परिवार की लड़की मरी हुई पड़ी मिली। जिस पर पड़ोसियों की सलाह पर परिवार ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सिटी गुरदासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी.सिटी शहबाज का कहना है कि लड़की की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!