गुरदासपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 04:09 PM

major action by excise department

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी

गुरदासपुर(विनोद): आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। करमबीर सिंह महला, एसी (एक्साइज) गुरदासपुर रेंज के दिशा-निर्देशों और आबकारी अधिकारी हेमंत शर्मा की निगरानी में पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद
यह अभियान सुबह 6 बजे डीएसपी कुलवंत सिंह मान, एसएचओ गुरनाम सिंह और आबकारी टीम की मौजूदगी में गुरदासपुर के गांव मौजपुर, आलमा, नूना बरकत, नई बागड़ियां, पुरानी बागड़ियां, राजपुर, भैणी पसवाल, भैणी मियां खान और मीलवां के ब्यास दरिया के मंड क्षेत्रों में चलाया गया। करीब साढ़े आठ घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान टीम ने सरकंडों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। इसमें 2 लोहे के ड्रम, 4 सिल्वर बॉयलर (पतीले), 12 टीन, 31 प्लास्टिक तिरपाल, 2 प्लास्टिक केन और अन्य सामान शामिल है।

 पकड़ी गई सामग्री मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक
छापेमारी के दौरान करीब 16,280 किलो लाहन (अवैध शराब बनाने का कच्चा माल) और 198 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह सामग्री मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होने के कारण मौके पर ही नष्ट कर दी गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!