Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2026 10:07 AM

गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड स्थित सुखजिंदर कैंपस के नजदीक रविवार सुबह एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
गुरदासपुर (हरमन/हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड स्थित सुखजिंदर कैंपस के नजदीक रविवार सुबह एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी और थाना सदर के प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि सुखजिंदर कैंपस के पास एक व्यक्ति का शव और मोटरसाइकिल पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान गुरदासपुर के प्रेम नगर निवासी अमनदीप सिंह (43) के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का संबंध डेरा बाबा नानक क्षेत्र से था। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीमों और अन्य विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के परिणाम आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here