Gurdaspur: नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2026 06:18 PM

massive fire breaks out in moving vehicle on national highway

नेशनल हाईवे पर अचानक चलती गाड़ी में भयानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : नेशनल हाईवे पर अचानक चलती गाड़ी में भयानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बाटाला नजदीक अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में आग लगी जिसने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया।

PunjabKesari

इस दौरान चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं गनीमत रही की इस दौरान गाड़ी में कोई अन्य सवार नहीं था। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस संबंधी जानकारे देते हुए चालक ने बताया कि, उसने कुछ महीने पहले ही सैकेंड हैंड ये गाड़ी खरीदी थी वही किसी काम से जा रहा था तभी अचानक बैटरी में धमाका हुई और उसके बाद गाड़ी में आग लग गई। उसने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली व तुरन्त मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गाड़ी में शार्ट सर्किट के का धमाका हुआ और देखते ही देखते भयंकर आग लग गई। इस दौरान चालक की जान बच गई लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!