Chandigarh में दिसंबर के आखिरी तक हो सकती हैं निगम चुनाव, पोलिंग स्टेशनों की ड्राफ्ट सूची जारी

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2026 05:53 PM

chandigarh municipal election

चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव दिसंबर के अंत तक हो सकते हैं।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव दिसंबर के अंत तक हो सकते हैं। चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए राज्य चुनाव आयोग ने शहर के 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है। इस सूची पर आम लोगों और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

मतदान केंद्रों की यह ड्राफ्ट सूची भारतीय चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत संशोधित मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई है, जिसे 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा, वार्डों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के लिए 9 रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। जारी जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से 4 तक प्रद्युमन सिंह, वार्ड 5 से 8 तक नितीश सिंगला, वार्ड 9 से 12 तक पालिका अरोड़ा, वार्ड 13 से 16 तक नवीन, वार्ड 17 से 20 तक ईशा कंबोज, वार्ड 21 से 24 तक पवित्र सिंह, वार्ड 25 से 28 तक राधिका सिंह, वार्ड 29 से 32 तक अविकेश गुप्ता और वार्ड 33 से 35 तक खुशप्रीत कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची 22 से 27 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। सूची को लेकर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!