Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Apr, 2026 06:47 PM

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. (DSP) सिटी सुख इंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह पर मर्डर का केस दर्ज था।
गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला पुलिस के तहत आने वाले सेखवां थाने से बीती रात दो आरोपी हवालात से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों में से एक के ऊपर मर्डर के लिए 302 के तहत केस दर्ज था जबकि दूसरे पर ड्रग ट्रैफिकिंग का केस दर्ज था।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. (DSP) सिटी सुख इंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह पर मर्डर का केस दर्ज था। गुरमीत सिंह का पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला था। वहीं दूसरे आरोपी पर ड्रग ट्रैफिकिंग का केस दर्ज था, जिसका नाम हरपाल सिंह है। ये दोनों आरोपी अलग-अलग हवालात में बंद थे और गत रात जेल का ताला तोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई हैं। साथ ही इस मामले की जांच भी की जा रही है कि किसकी लापरवाही से दोनों आरोपी भागने में कामयाब हुए हैं। डी.एस.पी. ने कहा कि आरोपियों को ढूंढने और जांच करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और अपराधी बहुत ही जल्द पुलिस कस्टडी में होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here