Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2026 02:36 PM

अमृतसर नेशनल हाईवे पर औजला मोड़ पर एक मोटरसाइकिल और एक रिक्शा के टकराने से ई-रिक्शा पलट गया।
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : अमृतसर नेशनल हाईवे पर औजला मोड़ पर एक मोटरसाइकिल और एक रिक्शा के टकराने से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठी लड़की और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स और तिब्बड़ पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं।
ई-रिक्शा ड्राइवर का कहना है कि वह गांव औजला से एक लड़की को ई-रिक्शा में लेकर जा रहा था। जब वह उजला मोड़ से मुड़ने लगा तो मोटरसाइकिल सवार बहुत तेज स्पीड से आया और उसके आगे बस थी, जिस वजह से शायद उसे ई-रिक्शा दिखाई नहीं दिया और उसने मोटरसाइकिल रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here