नशे की लत ने दम्पत्ति को बना दिया अपराधी,  कई वारदातो को दे चुके हैं अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2022 02:57 PM

drug addiction has made the couple criminals have done many crimes

चिट्टे की लत ने एक दम्पत्ति को अपराधी बना दिया। दम्पत्ति ने ड्रग्स की पूर्ति के लिए लूटपाट शुरू कर दी। पुलिस ने दंपती को ............

लुधियाना (तरुण): चिट्टे की लत ने एक दम्पत्ति को अपराधी बना दिया। दम्पत्ति ने ड्रग्स की पूर्ति के लिए लूटपाट शुरू कर दी। पुलिस ने दंपती को नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते समय काबू कर लिया, जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अमित कुमार व उसकी पत्नी सरोज बाला निवासी आदर्श नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और एक तेजदार हथियार बरामद किया है।

प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अमित व उसकी पत्नी सरोज बाला चिट्टे का सेवन करते हैं। यह दम्पत्ति नशीले पदार्थों की पूर्ति के लिए कई वारदातो को अंजाम दे चुका है। गत दिनों दम्पत्ति ने केसरगंज मंडी के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि एक्टिवा चोरी की है, जिस पर दंपत्ति फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और तेजधार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। दम्पत्ति ने करीब 5-6 घटनाओं को कबूल किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!