'युद्ध नशे विरुद्ध' एक बार फिर पंजाब के लिए बना शर्मिंदगी का सबब: तरुण चुघ

Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 04:45 PM

tarun chugh targets aap government

पंजाब में नशे के मुद्दे पर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में नशे के मुद्दे पर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर सवाल उठाते हुए इसे सिर्फ दिखावा करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार युद्ध नशे विरुद्ध अभियान पर सवाल उठाए हैं। 

तरुण चुघ ने कहा कि, ''सरकार का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान एक बार फिर पंजाब के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है। इस बार सरकार के ही सीनियर युवा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामले में पुलिस ने एक वाहन से करीब 4.3 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के यूथ विंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ये मामला न केवल चौंकाने वाला है बल्कि पंजाब के लोगों के लिए बड़ा मैसेज भी है कि, केजरीवाल-मान सरकार की जोड़ी का नशा विरोधी अभियान महज एक दिखावा है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि,  कुछ ही दिन पहले तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच को NCB ने हेरोइन की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। हाल ही में जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को भी अपने बेटे को नशे की वजह से जान गंवाते देखा गया। पंजाब के 'सुपर मुख्यमंत्री' केजरीवाल ने सत्ता में आने के 6 महीने के भीतर नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने का वादा किया था। अब 4 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है, और AAP नेताओं की इस मामले में संलिप्तता पूरी तरह से बेनकाब होकर सामने आ गई है, जो बेहद चिंताजनक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!