पंजाब में बदला मौसम का मिजाज! 15 व 16 मई को कई जिलों में बारिश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2026 01:14 AM

storms and rain lash several cities in punjab

पंजाब में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और धूलभरी हवाओं के बाद कई शहरों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और पठानकोट समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। वहीं...

जालंधर : पंजाब में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और धूलभरी हवाओं के बाद कई शहरों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और पठानकोट समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। वहीं तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

लुधियाना में शाम के समय तेज धूलभरी आंधी के चलते अचानक अंधेरा छा गया। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिली है। लोगों को कुछ देर के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों — पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

जानकारी के मुताबिक राज्य के दो जिलों फरीदकोट और बठिंडा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 16 मई को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!