ग्राहक बनकर आया शातिर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार, CCTV में कैद हुआ मंजर
Edited By Urmila,Updated: 11 Mar, 2026 10:46 AM

फिरोजपुर में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हीरा मंडी इलाके से सामने आया है।
फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हीरा मंडी इलाके से सामने आया है, जहां एक दुकानदार अपने 10 साल के बच्चे को दुकान पर बैठाकर कुछ देर के लिए मार्केट गया था। इसी दौरान एक चोर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ और बच्चे से कॉपी खरीदने को कहा और बच्चा उसे कॉपी देने लगा तो चोर ने दुकानदार का गला पकड़कर पैसे निकाल लिए, जिसकी घटना CCTV में कैद हो गई।
बच्चे ने जब इसका विरोध किया तो चोर उसे धमकाते हुए नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here