Edited By VANSH Sharma,Updated: 20 Mar, 2026 08:34 PM

दीनानगर से गालहड़ी रोड पर पिछले साल आई बाढ़ के कारण सड़कों के किनारे पूरी तरह टूट चुके हैं।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर से गालहड़ी रोड पर पिछले साल आई बाढ़ के कारण सड़कों के किनारे पूरी तरह टूट चुके हैं। प्रशासन की ओर से अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते रोजाना राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
आज एक बार फिर गांव रामपुर (बहरामपुर) के पास सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दीनानगर से बहरामपुर की तरफ जा रहे एक कार सवार युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। सड़क के किनारे टूटे होने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई।
गनीमत रही कि कार सवार युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारों की खराब हालत के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इलाका वासियों ने एक बार फिर प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ से खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here