जालंधर में लूट की नाकाम कोशिश, लोगों ने चोर की जमकर की धुनाई

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Mar, 2021 01:36 PM

unsuccessful attempt to loot in jalandhar people beat up fiercely

जालंधर में बाइक सवार द्वारा लूट की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है।

जालंधर (वरुण): जालंधर में बाइक सवार द्वारा लूट की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पठानकोट चौक पर पैदल जा रही युवती का बाइक सवार एक लड़के ने पर्स झपट लिया। लेकिन  कुछ ही दूरी पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के चलते वह गिर गया। लोगों ने तुरंत बाइक सवार लुटेरे को काबू कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। 

जानकारी अनुसार लड़की एक ऑटो से उतर कर दोआबा चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान पठानकोट रोड की तरफ से आए युवक ने उसका पर्स छीन लिया और जैसे ही उसने बाइक भगाने की कोशिश की तो वह गिर गया। लोगों ने आरोपी लुटेरे से पर्स बरामद कर लिया था। मौके पर थाना 8 की पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस लुटेरे को उसके बाइक समेत थाने ले गई थी। वारदात करीब 12.40 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!