जालंधर में 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'! दूर-दूर से फोटो Click करवाने आ रहे लोग

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 04:37 PM

statue of liberty in jalandhar

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और यहां आकर फोटो खिचवा रहे हैं।

जालंधर : जालंधर के किशनपुरा इलाके में रहने वाला NRI चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां अमेरिका में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कारोबानरी ने घर की चौथी मंजिल पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाककर अपने घर को अमेरिका का रंग दे दिया है। घर की छत पर बना स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और यहां आकर फोटो खिचवा रहे हैं।  

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए NRI गुरजीत सिंह ने बताया कि वह 26 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। वह हर साल कुछ समय के लिए भारत आते हैं। न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देखकर उन्हें पंजाब में अपने घर की छत पर इसे लगाने का ख्याल आया। 

PunjabKesari

गुरजीत सिंह ने कहा कि इस स्टैच्यू को बनाने में 3 लाख का खर्च आया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह सिद्धू मूसेवाला के फैन हैं । उन्होंने अपने घर की छत पर सिद्धू मूसेवाला के पोस्टर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 3 दिन पहले ही स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को छत पर लगाया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!