शर्मनाक घटना: नाबालिग लड़की को बनाया निशाना, नशीली दवाई सुंघा दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2022 04:05 PM

the minor girl was targeted intoxicated the drug and carried out the incident

एक नाबालिग लड़की को बेहोश करके दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में थाना सीटी कपूरथला की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ........

कपूरथला (भूषण, महाजन): एक नाबालिग लड़की को बेहोश करके दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में थाना सीटी कपूरथला की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की खोज में छापेमारी जारी है। जानकारी अनुसार शहर के साथ सम्बन्धित एक महिला ने थाना सीटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 मई 2022 को वह अपनी बड़ी लड़की और जमाई के साथ किसी धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। जब वह 22 मई 2022 को वापस घर आई तो उसकी लड़की बहुत उदास थी और उस के शरीर पर खरौंच के निशान थे।

शरीर पर पड़ीं खरौंच के निशान बारे पूछने पर उस ने बताया कि 21 मई 2022 को वह दिन के करीब 1 बजे एक दुकान से सौदा लेने गई थी और उसे रास्ते में घर वापस आती को दीपू और नामू निवासी गांव बहूई थाना कोतवाली कपूरथला ने रोक कर जबरदस्ती अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और कुछ सूंघा कर बेहोश कर दिया।

जब उसे होश आई तो उस ने देखा कि उक्त आकोरी उसे झाड़ियों में ले गए थे। जहां उन्होंने उसे जबरदस्ती दुष्कर्म का शिकार बनाया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और वह किसी तरह रास्ता पूछ कर अपनी जान बचा कर घर पहुंची। थाना सीटी कपूरथला की पुलिस ने दोनों आकोरी दीपू और नामू खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज में छापेमारी तेज कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!