Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2026 01:38 PM

शादी की नीयत से 2 नाबालिग लड़कियों को किडनैप करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (गौतम) : शादी की नीयत से नाबालिगा को किडनैप करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिगा के पिता के बयान पर जवाहर नगर कैंप के रहने वाले रितेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी (उम्र 17) घर पर बिना बताए ही कहीं चली गई।
उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसे पूरा यकीन है कि रितेश वर्मा ने ही उसकी बेटी को विवाह करवाने का झांसा देकर उसको किडनैप किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में इसी थाने की पुलिस ने नाबालिगा को किडनैप करने के आरोप में नाबालिगा के पिता के बयान पर गाजियाबाद के रहने वाले अक्ष्य कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी (उम्र 17) घर से काम पर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसे यकीन है कि उक्त आरोपी ने उसकी बेटी को शादी की नीयत से किडनैप किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here