Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2026 11:05 AM

खबर होशियारपुर के वार्ड नंबर 22 के अधीन आती शहीद बाबा सिधाना जी कॉलोनी से है, जहां गत दोपहर करीब 3 बजे 66 KV की हाई वोल्टेज तार लोगों के घरों पर गिर गई।
होशियारपुर (अमृता): खबर होशियारपुर के वार्ड नंबर 22 के अधीन आती शहीद बाबा सिधाना जी कॉलोनी से है, जहां गत दोपहर करीब 3 बजे 66 KV की हाई वोल्टेज तार लोगों के घरों पर गिर गई, जिससे लोगों के घरों के अंदर बम धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देखते ही देखते ही लोगों का भारी नुकसान हुआ, यहां तक कि जहां कुछ लोगों के घरों के अंदर लगे पंखे, लाइट और दूसरे बिजली के उपकरण जल गए, वहीं कुछ घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी जलकर राख हो गए और अगर नुकसान की बात करें तो लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसके बाद इलाके की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई है। इस मौके पर लोगों ने सरकार और बिजली विभाग से मुआवजे की मांग करते हुए इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया और कहा कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि तार कई साल पुराने थे और यह हादसा 2 साल पहले भी हो चुका है।
होशियारपुर (अमृता): खबर होशियारपुर के वार्ड नंबर 22 के शहीद बाबा सिधाना जी कॉलोनी से है, जहां आज दोपहर करीब 3 बजे 66 KV की हाई वोल्टेज तार लोगों के घरों पर गिर गई, जिससे लोगों के घरों के अंदर बम जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here