Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2026 07:49 PM

इटली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में गए एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक की मौत काम करते समय लगी गंभीर चोट के कारण हुई है। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है।
पंजाब डैस्क : इटली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में गए एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक की मौत काम करते समय लगी गंभीर चोट के कारण हुई है। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। राज कुमार होशियारपुर जिले के दसूहा के अंतर्गत आने वाले गांव जुगियाल का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक वह अपने बेहतर भविष्य के लिए करीब डेढ़ साल पहले ही इटली गया था। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव जुगियाल में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।