Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2026 04:37 PM

पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।
तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा के सेक्टर-2 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बैंक में तैनात एक गनमैन अपनी ही बंदूक साफ करते समय गोली चलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1:30 बजे, गुरमेल सिंह पुत्र महिंदर सिंह, जो कि पी.एन.बी. बैंक सेक्टर-2 तलवाड़ा में बतौर गनमैन ड्यूटी पर तैनात था, अपनी डी.बी.बी.एल. बंदूक की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो सीधे उसे जा लगी और वह लहूलुहान हो गया।
घटना के तुरंत बाद बैंक अधिकारियों और स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल गनमैन को बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया। वहां मौजूद डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद, गुरमेल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here