Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 03:28 PM

पंजाब में होशियारपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में होशियारपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासिजव तरुण चुघ ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। तरुण चुघ ने सोशल मीडिया (x) पर पोस्ट शेयर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
तरुण चुघ ने ट्वीट कर कहा, ''कल जिस मेडिकल कॉलेज को लेकर राज्य सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, वह दरअसल केंद्र सरकार की ‘सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम’ (CSS) के तहत बनाया जा रहा है, जिसमें अधिकांश वित्तीय सहायता केंद्र द्वारा दी जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा इसका श्रेय लेना सही नहीं है। मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेकर AAP अपनी सरकार की पीठ थपथपा रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है।
तरुण चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि योजना केंद्र की, पैसा केंद्र का और क्रेडिट लूटने मंच पर AAP! यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों की बजाय प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है। साथ ही यह दावा किया गया कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने को लेकर किए गए वादे भी पूरे नहीं हो पाए हैं। हालांकि, पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेजों को लेकर भगवंत मान के दावे अधूरे ही रह जाएंगे, क्योंकि भगवंत मान सरकार ने विकास के नाम पर बस भाषणबाजी की है और पंजाब का सारा फंड अरविंद केजरीवाल की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर खर्च कर दिया है। AAP सरकार काम कम, केंद्र की योजनाओं का श्रेय ज़्यादा लेती है। पंजाब की जनता सब देख रही है।''
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here