मुख्य मार्ग पर रेत से लदा टिप्पर पलटा, चालक गंभीर घायल

Edited By Urmila,Updated: 03 Apr, 2026 10:26 AM

road accident

हाजीपुर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर पड़ते श्मशान घाट के पास रेत से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है।

हाजीपुर (जोशी) : हाजीपुर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर पड़ते श्मशान घाट के पास रेत से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर जिसमें रेत लदी हुई थी, तलवाड़ा की ओर से हाजीपुर की तरफ आ रहा था। जब यह टिप्पर हाजीपुर के श्मशान घाट से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टिप्पर पलटने के कारण उसका चालक, जिसकी पहचान सुखदीप सिंह निवासी कोटपूरा (जिला फरीदकोट) के रूप में हुई है, घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!