पंजाब में डर और असुरक्षा का माहौल, कपड़ा व्यापारी के घर फायरिग को लेकर मजीठिया ने घेरी AAP सरकार

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2026 10:45 AM

majithia target aap government in firing case

पंजाब में हालिया घटनाओं को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में हालिया घटनाओं को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Singh Majithia ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गढ़दीवाला में एक कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। 

मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब “हर दिन बुरे दौर से गुजर रहा है” और कारोबारी वर्ग लगातार वसूली और धमकियों का सामना कर रहा है। उन्होंने गढ़दीवाला में एक कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना को बेहद चिंताजनक बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन गोली चलने का कारण अभी तक पता नहीं चला सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann, जो गृह विभाग भी संभाल रहे हैं और पुलिस नेतृत्व राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं। मजीठिया के मुताबिक, पंजाब में वसूली, धमकियां और हत्याएं आम होती जा रही हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जहां एक ओर औद्योगिक विकास के लिए सुरक्षित माहौल का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। गढ़दीवाला फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मजीठिया ने सवाल उठाया कि आखिर यह सिलसिला कब तक चलेगा, और कहा कि पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!