पंजाब की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल, होशियारपुर घटना पर मजीठिया ने भगवंत मान सरकार को घेरा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 05:57 PM

majithia attacks punjab government over hoshiarpur incident

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। होशियारपुर में सामने आई एक CCTV फुटेज को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। होशियारपुर में सामने आई एक CCTV फुटेज को लेकर अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है।

मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए कहा कि होशियारपुर की CCTV फुटेज ने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि फुटेज में एक कैदी लगातार पुलिस मुलाजिम पर हमला करता नजर आ रहा है, जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर झड़प हुई। आखिरकार इस घटना में कैदी की मौत हो गई, जबकि पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।  यह कैसा प्रशासन है, जहां अपराधियों से निपटते समय पुलिस मुलाजिम भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे?

अकाली नेता ने भगवंत मान सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केवल PR और विज्ञापनों पर ध्यान दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब को मजबूत पुलिस व्यवस्था, कड़े सुरक्षा इंतजाम और जवाबदेह सरकार की जरूरत है, ताकि लोगों का भरोसा कानून-व्यवस्था पर कायम रह सके।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!