मुंबई में पंजाब की महक! सतिंदर सरताज की विक्की कौशल संग 'जफ्फी' ने जीता सभी का दिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Apr, 2026 05:06 PM

satinder sartaaj and vicky kaushal s hug won the hearts

पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज, जो इन दिनों सुपरहिट फिल्म ‘धुरंदर: दि रिवेंज’ के अपने गीत ‘जाइए सजना’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, ने बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल के साथ अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सांझा की हैं। सरताज ने इस मुलाकात को ‘प्यार, कला और साथ की...

पंजाब डैस्क : पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज, जो इन दिनों सुपरहिट फिल्म ‘धुरंदर: दि रिवेंज’ के अपने गीत ‘जाइए सजना’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, ने बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल के साथ अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सांझा की हैं। सरताज ने इस मुलाकात को ‘प्यार, कला और साथ की एक सितारों भरी रात’ बताया है।

मुंबई और पंजाब के रिश्ते की बा

सरताज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें सांझा करते हुए लिखा, “प्यार, कला और साथ की एक सितारों भरी रात। मुंबई में बहुत सारे रिश्ते हैं और पंजाब उनका दिल है। इस गर्मजोशी और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” तस्वीरों में सरताज विक्की कौशल को गले लगाते हुए और अभिनेता सुनील ग्रोवर के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

गायकी से लेकर अभिनय तक का सफर

होशियारपुर में जन्मे सतिंदर सरताज ने अपने संगीत सफर की शुरुआत 20 साल की उम्र में की थी। उन्हें असली पहचान सूफी गीत ‘साईं’ से मिली। उन्होंने 2017 में फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने महाराजा दलीप सिंह का किरदार निभाया। इसके अलावा सरताज ‘इक्को-मिक्के’ और ‘कली जोटा’ जैसी सफल पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!