पंजाब में बारिश के साथ गिरे ओले, देखें श्री हरिमंदिर साहिब का खूबसूरत नजारा
Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 04:41 PM

अमृतसर और गुरदासपुर में आज अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया।
पंजाब डेस्क: अमृतसर और गुरदासपुर में आज अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरने शुरू हो गए। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
ओलावृष्टि के बावजूद श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु बारिश और ठंडी हवाओं के बीच गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते रहे। कई भक्त सरोवर में स्नान कर माथा टेकते भी नजर आए। इस मौसम ने जहां ठंडक बढ़ाई, वहीं दरबार साहिब का आध्यात्मिक माहौल और भी सुहावना हो गया।
वहीं, मौसम में इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर फसल गिरने और नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है।
Related Story

Punjab में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी तूफान का Alert जारी

Punjab वासी रहें सावधान! भारी बारिश और तूफान का Alert जारी

Amritsar में कौड़ियों के दाम हुई शराब, 35 फीसदी तक गिरे रेट, बीयर भी हुई सस्ती

तरनतारन में भाजपा दफ्तर हमले पर चुघ ने पंजाब सरकार को घेरा, कहा -‘पंजाब को बंगाल नहीं बनने देंगे’

पंजाब में ASP और DSP स्तर के 19 अधिकारियों के तबादले, नई जगहों पर किया तैनात

पंजाब में चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल, मजीठा में बदला कार्यकारी अधिकारी

पंजाब : 10वीं की मैरिट पर प्राइवेट स्कूलों का दबदबा, सरकारी स्कूल रहे पीछे

Transfer : पंजाब में 7 IAS अधिकारियों के तबादले, नए स्थानों पर किया तैनात

पंजाब के अध्यापकों के लिए सख्त चेतावनी, शिक्षा विभाग ने 14 मई की आखिरी तारीख

पंजाब में 5 दिन का Heatwave को लेकर अलर्ट, दिन के साथ-साथ तपेंगी रातें