फुफ्फड़ जी का फ्रैंडली मैच शुरू... बिक्रम मजीठिया ने पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2026 01:40 PM

bikram majithia raises questions on pathanmajra arrest

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पठानमाजरा को “फरार” दिखाया गया और फिर अचानक उनकी गिरफ्तारी कर ली गई, जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई पहले से तय रणनीति का हिस्सा लगती है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि जब राज्य में Bhagwant Mann सरकार को अन्य मुद्दों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, उसी दौरान इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया, ताकि ध्यान भटकाया जा सके। खासतौर पर गगन रंधावा से जुड़े मामले के बीच इस कार्रवाई के समय को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि, फुफ्फड़ जी का फ्रैंडली मैच शुरू''भगवंत मान और आम आदमी पार्टी का ध्यान भटकाओ मुहिम शुरू''। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले तो अपने फुफ्फड़ को भगा दिया अब मैच फिक्स कर बुला लिया। विधायक फुफ्फड़ के साथ आंख मिचौली का अपने रिश्तेदारों के साथ साझा खेल खत्म हो गया। पहले पठानमाजरा को राजनीतिक रूप से मजबूत किया गया और फिर मामले में की दिल्ली वालों के साथ डील होने के बाद मैच फिक्स कर गायब कर दिया गया।  बाद में हालात बदलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

मजीठिया ने कहा कि,फुफड़ के मामले में दिल्ली के लोगों से डील होने के बाद, मैच फिक्सिंग करके उन्हें गायब कर दिया जाता है। जब भगवंत मान को पंजाब में कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था, पूरी पंजाबी कम्युनिटी में झगड़ा हो रहा था, तब सरकार को ऑक्सीजन देने के लिए फुफड़ जी (हरमीत पठानमाजरा) को अरेस्ट करने का शोर मचाया जाने लगा है। क्योंकि DM स्वर्गीय डॉ. गगन रंधावा के मामले में भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़े से ध्यान हटाने के लिए, मैच फिक्सिंग करके फुफड़ को अरेस्ट किया गया था।

पहले भागने का ड्रामा, अब वापस पकड़ने का ड्रामा। पटियाला में तैनात "शर्मा जी" के बारे में तो सब जानते हैं। ड्रामा करने वाली पार्टी से पंजाब क्या उम्मीद कर सकता है। मजीठिया ने कहा कि, ''मुख्यमंत्री जी, आपका परिवार सुख और खुशहाली से जीवन व्यतीत करता रहे।'' फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!